कीर्तिमान
- वर्ष 1957 में मक्का पर पहली आखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की शुरुआत।
- वर्ष 1958 में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का समतुल्य कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
- वर्ष 1960 में पंतनगर में भूमि अनुदान पद्धति पर प्रथम राज्य कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना।
- वर्ष 1966 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत विभिन्न कृषि अनुसंधान संस्थानों की स्थापना।
- वर्ष 1973 में कृषि मंत्रालय के तहत कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (डेयर) की स्थापना।
- वर्ष 1974 में प्रथम कृषि विज्ञान केन्द्र, पुडुचेरी (पांडिचेरी) की शुरुआत।
- वर्ष 1975 में कृषि अनुसंधान सेवा और कृषि वैज्ञानिक भर्ती मंडल की स्थापना।
- वर्ष 1979 में प्रयोगशाला से खेत तक कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परियोजना (एन ए आर पी) की शुरुआत।
- वर्ष 1995 में संस्थान-ग्राम-संबंध कार्यक्रम की शुरुआत।
- वर्ष 1996 में राष्ट्रीय जीन बैंक की स्थापना।
- हरित क्रांति में अमूल्य योगदान देने के लिए भा.कृ.अनु.प. को किंग बोडोइन पुरुस्कार वर्ष 1989 में प्रदान किया गया। दोबारा वर्ष 2004 में धान-गेहूं कंर्सोटियम में भागीदारी के तहत अनुसंधान और विकास प्रयत्नों के लिए किंग बोडोइन पुरस्कार प्रदान किया गया।
- राष्ट्रीय कृषि प्रौद्योगिकी परियोजना (एन ए टी पी) वर्ष 1998 में और वर्ष 2005 में राष्ट्रीय कृषि नवोन्मेषी परियोजना (एन ए आई पी) की शुरुआत।