Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-एनआरसीजी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम का किया आयोजन

13-15 फरवरी, 2024, पुणे

भाकृअनुप-राष्ट्रीय अंगूर अनुसंधान केन्द्र, पुणे ने एफएसएसएआई और एपीडा के सहयोग से 13-15 फरवरी, 2024 तक तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कौशिक बनर्जी, निदेशक, भाकृअनुप-एनआरसीजी, ने की।

ICAR-NRCG organises Capacity Building programme  ICAR-NRCG organises Capacity Building programme

इस कार्यक्रम में विभिन्न विश्लेषणों के लिए हरित प्रयोगशालाओं की स्थापना के महत्व तथा अवशेष परीक्षण की गुणवत्ता में सुधार हेतु खाद्य पदार्थों के नमूनाकरण प्रोटोकॉल में सामंजस्य स्थापित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। एक सांख्यिकीय मॉडल-आधारित क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 23 प्रयोगशालाओं के 34 प्रतिभागियों ने रेंडम सेंपलिंग प्रक्रियाएं सीखने के लिए भाकृअनुप-एनआरसीजी के अंगूर के बाग का दौरा किया।

ICAR-NRCG organises Capacity Building programme  ICAR-NRCG organises Capacity Building programme

देश भर के विभिन्न सरकारी और निजी संगठनों के 116 प्रतिभागियों ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-राष्ट्रीय अंगूर अनुसंधान केन्द्र, पुणे)