Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
भाकृअनुप-नार्म में ‘कृषि में जैव सूचना विज्ञान’ पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ समापन

27 जुलाई, 2019, हैदराबाद

Bioinformatics in Agriculture - National Workshop concludes at ICAR-NAARM

भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी, हैदराबाद द्वारा आयोजित ‘कृषि में जैव सूचना विज्ञान पर राष्ट्रीय कार्यशाला’ आज यहाँ संपन्न हुई। कार्यशाला का आयोजन परिसर में 26 से 27 जुलाई, 2019 तक किया गया था।

कार्यशाला के दौरान, प्रतिभागियों को कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में जैव सूचना विज्ञान उपकरणों की उभरती आवश्यकताओं से संबंधित विभिन्न विषयों, सॉफ्टवेयर और टूल पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक सत्र प्रदान किए गए।

जैव सूचना विज्ञान अनुसंधान में बाधाओं और अवसरों; जैव सूचना विज्ञान में आईपीआर; शिक्षण और शिक्षा में जैव सूचना विज्ञान; डेटा साझाकरण, जैव सूचना विज्ञान अनुसंधान में पहुँच और संरक्षण जैसे विशिष्ट मुद्दों पर मंथन सत्र भी आयोजित किए गए।

अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान सलाहकार समूह के अलावा चर्चा में मध्यस्थता के लिए राष्ट्रीय और राज्य सरकार के संस्थानों के विशेषज्ञ भी मौजूद थे।

डॉ. चौ. श्रीनिवास राव, निदेशक, भाकृअनुप-नार्म ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यशाला में भाकृअनुप-संस्थानों और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी, हैदराबाद)