Emblem_of_India
Department of Agriculture Research & Education Ministry of Agriculture & Farmers Welfare Government of India
तिब्बती बस्तियों के कृषि विस्तार अधिकारियों के लिए सिट्रस की उत्पादन तकनीकों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

9- 10 नवंबर, 2022, नागपुर

भाकृअनुप-केन्द्रीय सिट्रस अनुसंधान संस्थान (सीसीआरआई), नागपुर ने 9 से 11 नवंबर, 2022 के दौरान भारत के मध्य और दक्षिणी तिब्बती बस्तियों के कृषि विस्तार अधिकारियों के लिए "सिट्रस की उत्पादन तकनीक" पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

1

  

2

डॉ. दिलीप घोष, निदेशक, भाकृअनुप-सीसीआरआई और पाठ्यक्रम निदेशक ने भारत में सिट्रस उद्योग के वर्तमान परिदृश्य के बारे में जानकारी दी और अपने संबंधित क्षेत्र के सिट्रस उत्पादकों को वैज्ञानिक तकनीकों का प्रसार करने के लिए कृषि विस्तार से जुड़े अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

  

3

 

4

 

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक प्रशिक्षण पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

तकनीकी सत्रों में सिट्रस की खेती के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया।

नागपुर जिले के प्रगतिशील किसानों, श्री प्रशांत शेल्के और श्री अखिल जुंघारे द्वारा वैज्ञानिक रूप से प्रबंधित सिट्रस बागों का ऑफ-कैंपस एक्सपोजर दौरा भी आयोजित किया गया।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय सिट्रस अनुसंधान संस्थान, नागपुर)