23 अप्रैल, 2026, हैदराबाद
भाकृअनुप–केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान (क्रिडा), हैदराबाद, ने आज भाकृअनुप-क्रिडा परिसर में महाइको प्राइवेट लिमिटेड, जालना, महाराष्ट्र के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमएओ) पर हस्ताक्षर किया।
इस समझौते पर भाकृअनुप-क्रिडा की ओर से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (एसजी) श्री बाबुल कुमार सिन्हा तथा महाइको प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लीड-टेक्नोलॉजी डॉ. विलास पारखी ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर समारोह आईसीएआर-क्रिडा के निदेशक डॉ. विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
यह समझौता “मल्टीमॉडल एन्सेम्बल अप्रोच का उपयोग कर लघुधारक कृषि परिदृश्यों में गेहूं और धान की उपज पूर्वानुमान में सुधार” शीर्षक वाले अनुबंध अनुसंधान परियोजना से संबंधित है। इस सहयोग के तहत भाकृअनुप-क्रिडा उन्नत फसल सिमुलेशन मॉडलिंग तकनीकों का उपयोग करते हुए महाइको के धान एवं गेहूं बीज उत्पादन तथा प्रदर्शन प्लॉटों के लिए मौसम के दौरान उपज पूर्वानुमान उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर महाइको प्राइवेट लिमिटेड की फेनॉमिक्स एवं डेटा साइंस समूह प्रमुख डॉ. स्मिता कुरुप तथा भाकृअनुप-क्रिडा के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह सहयोग डेटा-आधारित कृषि निर्णयों को मजबूत करने तथा लघु धारक कृषि प्रणालियों के लिए उपज पूर्वानुमान की सटीकता बढ़ाने में सहायक होगा।
(स्रोत: भाकृअनुप–केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें